ग्रहों के राजकुमार सूर्य ने किया कर्क राशि में प्रवेश, 1 महीने तक मौज करेंगे इन 4 राशियों के जातक

ज्योतिष | सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है. सूर्य को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर भी दिखाई देता है. जिस राशि के जातक पर सूर्य देव की कृपा होती है उसकी रातों- रात किस्मत चमक जाती है.

Sun Suraj Surya

आज सूर्य देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है. सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन 4 राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

मेष राशि: सूर्य के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. इस अवधि में आपके मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है, जल्द ही आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बढ़िया होने वाली है. वहीं, आपका दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. पैसों के लेनदेन से लाभ के योग बन रहे हैं, परिवार के साथ भी अब अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है, सूर्य के गोचर की वजह से सभी परिणाम आपके पक्ष में ही आएंगे. कार्यक्षेत्र में भी आपका नाम होगा. जल्द ही, किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. व्यापार के लिए भी आने वाला समय आपके अनुकूल रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

कर्क राशि: सूर्य के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इस दौरान आपकी इनकम भी बढ़ने वाली है. साथ ही, आपकी तमाम तरह की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी. जीवन साथी के साथ भी आप अच्छा समय बिताएंगे. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए मौजूदा समय किसी भी वरदान से कम नहीं है.

धनु राशि: कर्क राशि में सूर्य का प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, इस समय आपको कई शुभ फल प्राप्त होंगे. नौकरी में भी तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपको हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा. धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी बढ़िया हो जाएगी. छात्रों के लिए भी मौजूदा समय काफी बढ़िया है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.