IDBI बैंक के ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, 15 अगस्त तक FD पर मिलेगा बंपर ब्याज

नई दिल्ली | यदि आप भी इन दिनों FD में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सरकारी बैंक आपको बेहतर कमाई करने का एक शानदार मौका दे रहा है. बैंक की तरफ से एक स्पेशल एफडी के प्लान की घोषणा की गई है.

IDBI Bank

आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए सरकारी बैंक की तरफ से 375 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी और 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी की घोषणा की गई है.

IDBI बैंक का बड़ा धमाका

बता दें कि इन दोनों स्पेशल एफडी स्कीम के तहत, यूजर्स को 15 अगस्त 2023 तक एफडी पर बंपर रिटर्न मिलने वाला है. यदि आप भी इन दिनों FD करने की सोच रहे थे तो यह दोनों ही FD आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. IDBI बैंक ने 15 अगस्त 2023 तक लोगों को स्पेशल एफडी स्कीम के तहत ज्यादा ब्याज पाने का एक शानदार मौका दिया है. इस स्कीम के तहत, आप 7.6% की दर से प्रतिवर्ष मैक्सिमम ब्याज पा सकते हैं.

दो नए एफडी प्लान किए गए लॉन्च

वहीं, इस स्कीम के जरिए ही बैंक की तरफ से टेन्योर के साथ एफडी प्लान भी लांच किए गए हैं. इनमें से पहला प्लान 375 दिनों का है. अमृत महोत्सव एफडी वाले इस प्लान में ग्राहकों को 7.6% की दर से ब्याज ऑफर किया जाएगा. 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी पर उपभोक्ताओं को 7.65% परसेंट की दर से ब्याज दिया जाएगा.

आईडीबीआई बैंक की तरफ से लांच किया गया 444 दिनों का एफडी प्लान नॉट कैलेबल एफडी प्लान है यानी कि आप इसमें समय से पहले निकासी नहीं कर सकते. अगर आप किसी भी स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास 15 अगस्त तक का समय है. दोनों ही एफडी प्लान आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.