Kosli News: दोबारा बनाया जा रहा कोसली फ्लाईओवर, आवागमन बंद; अब ये रहेगा नया रूट

रेवाड़ी, Kosli News | हरियाणा के जिला रेवाड़ी में कोसली कस्बे के क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर को पुनर्निर्माण करने को लेकर आमजन व वाहनों के लिए बुधवार को बंद कर दिया गया है. पुल निर्माण के लिए रूट डायवर्ट भी किए गए लेकिन पहले दिन ही वैकल्पिक मार्गों पर लंबा जाम लग गया. 15 माह चलने वाले फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण के कार्य को लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य देशवाल ने नारियल फोड़कर शुरू कराया.

flyover bridge pul highway

सर्विस मार्गों पर की गई बेरिकेडिंग

सुरक्षा के लिहाज से कस्बे के सर्विस मार्गों पर भी बेरिकेडिंग कर दी गई है. इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप सुहाग व नरेश शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे. लोक निर्माण विभाग द्वारा वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. रूट डायवर्ट के कारण अनाज मंडी रोड व नठेड़ा रोड पर स्कूल समय के दौरान स्कूली बसों को लंबे जाम की स्थिति से गुजरना पड़ा.

13.49 करोड़ की लागत से बनकर होगा तैयार

बता दें कि कोसली फ्लाईओवर अगस्त 2024 तक आमजन को समर्पित हो जाएगा. लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 करोड़ 49 लाख 61 हजार रुपए की लागत से बनाए जाने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा फिरोजपुर झिरका से किया गया. इस पुल का ऊपरी हिस्सा नए सिरे से तैयार किया जाएगा जबकि इसके अधिकतर पिलर पुराने ही रहेंगे. उन्हें तोड़कर नया नहीं बनाया जाएगा. ऊपर हिस्से की गुणवत्ता सवालों में घिरने के चलते उसे नया बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  PNB Rewari Jobs: पंजाब नेशनल बैंक मनेठी में निकली सेवादार के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

ट्रैफिक एडवाइजरी की गई जारी

फ्लाईओवर पर वाहन चालकों व आमजन के आवागमन बंद रहेगा ताकि निर्माण कार्य निर्वाध व सुचारू रूप से चल सके. इस दौरान कस्बे के सर्विस मार्ग पर चौपाहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. नीना की तरफ से आने वाले बाहरी वाहनों को झाल (जुड्डी मोड) से जुही सुधराना से साल्हावास से गन्तव्य की ओर जाएंगे व वापसी भी कनीना महेन्द्रगढ़ इसी रास्ते से जाएंगे. छोटे वाहनों के लिए नया गांव (सहादत्त नगर) निमोठ से सहादत्त नगर नठेडा से कोसली गांव से गन्तव्य की ओर जाएंगे तथा वापसी भी इसी रास्ते से होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.