Amazon Great Freedom Festival Sale: 5 अगस्त से शुरू होंगी सेल; स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्टवाच पर मिलेगा बंम्पर डिस्काउंट

गैजेट डेस्क, Amazon Great Freedom Festival Sale | Amazon इंडिया की तरफ से नई सेल को लेकर ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि स्वतंत्रता दिवस Sale बेहद ही नजदीक है और Amazon की तरफ से हर बार स्वतंत्रता दिवस पर सेल का ऐलान किया जाता है. सेल को लेकर जानकारी साझा की गई और बताया गया कि Amazon Great Freedom Festival Sale 5 अगस्त से शुरू हो रही है जो कि 9 अगस्त तक चलने वाली है. यदि आप भी इसके प्राइम मेंबर है तो आप हमेशा की तरह इस बार भी इस सेल का एक्सेस पहले ही ले पाएंगे.

Amazon Great Freedom Festival Sale

5 अगस्त से शुरू हो रही है सेल

यदि आप भी इन दिनों स्मार्टफोन, होम अप्लायंस समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाइए. 5 अगस्त से शुरू होने वाली सेल मे आपको इन सभी चीजों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा. सेल का एक टीचर भी जारी किया गया है जिसमें जानकारी दी गई है कि कस्टमर को 10 परसेंट का डिस्काउंट तो एसबीआई के क्रेडिट कार्ड पर ही मिल जाएगा.

इसके अलावा, कस्टमर को आकर्षक प्राइस पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट मिलने वाले हैं. यदि आप इन दिनों नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको अमेजन की इस सेल में 40 परसेंट तक का डिस्काउंट स्मार्टफोन पर मिल जाएगा.

एप्पल के प्रोडक्ट पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Samsung, Oneplus, Realme और दूसरे ब्रांड पर भी बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा. यदि आप लैपटॉप और ईयरबर्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. अमेज़न के टीचर पेज पर जानकारी दी गई है कि इस फिल्म में आपको 75 परसेंट तक का डिस्काउंट लैपटॉप, एयरफोन, स्मार्ट वॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलने वाला है.

50 पर्सेंट की छूट आपको टेबलेट और दूसरे एप्पल प्रोडक्ट पर मिलने वाली है. इस सेल में आप काफी कम कीमतों पर स्मार्ट टीवी अपने घर ला सकते हैं. 4K टीवी पर आपको 60% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा. इसके अलावा, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और दूसरे प्रोडक्ट पर भी आपको काफी आकर्षक डिस्काउंट मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.