हरियाणा में इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर, इन जिलों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन 13 अगस्त से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लगातार पड़ रही गर्मी से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी क्योंकि इस वक्त लोग बरसात की राह देख रहे हैं.

BARISH 2

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 14 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. 15 अगस्त को उत्तरी हरियाणा (चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल) में बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में अगर 15 अगस्त के दिन बरसात की संभावना काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

इतनी हुई अभी हरियाणा में बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मानसून की शुरुआत से लेकर 8 अगस्त तक हरियाणा राज्य में 341.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (245.2 मिमी) से 39% अधिक है. हरियाणा के 19 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है लेकिन 8 अगस्त तक 3 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.

कुरूक्षेत्र (+193%), पानीपत (+95%), सोनीपत (+88%), करनाल (+68%), यमुनानगर (+61%) 8 अगस्त तक राज्य के सबसे अधिक वर्षा वाले उत्तरी जिले हैं. वहीं, हिसार (-35%), जिंद (-18%) और फतेहाबाद (-15%) में कम बारिश दर्ज की गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.