बुध करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, संचार एवं वाणी के कारक माने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जल्द ही, बुध राशि परिवर्तन (Budh Rashi Parivartan) करने वाले हैं. कन्या राशि पर बुध का स्वामित्व है. 1 अक्टूबर को रात 8:29 पर बुध कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध के कन्या राशि में प्रवेश की वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Budh Dosh

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे बुध

वृषभ राशि: बुध का कन्या राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, करियर के लिए आने वाला समय आपके अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि होने के भी योग बन रहे हैं. आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है, छात्र परीक्षा या प्रतिस्पर्धा प्रयासों से सफलता हासिल कर लेंगे. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: बुध इसी राशि में गोचर करने वाले हैं. बुध के प्रभाव की वजह से इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, अप्रत्याशित लाभ होंगे. आपकी वित्तीय स्थिति भी बढ़िया रहने वाली है. आने वाला समय आपके अनुकूल रहेगा, आपका व्यक्तित्व चमक उठेगा. आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए जल्द ही अच्छा समय शुरू होने वाला है. आय में वृद्धि होने के भी योग बन रहे हैं. आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं परंतु आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है फैसला आपके पक्ष में ही होंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जल्द ही विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.