हरियाणा में ग्रुप डी के CET एग्जाम को लेकर बड़ी अपडेट, अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा

पंचकूला | हरियाणा में ग्रुप C और D की सरकारी भर्तियों के लिए CET अनिवार्य कर दिया है. ग्रुप सी के लिए पिछले साल CET के पहले चरण का आयोजन हुआ और दूसरे चरण में ग्रुप नम्बर 56 और 57 की परीक्षा हुई. यह परीक्षा होते ही विवादों में आ गई. अब यह मामला कोर्ट में है. फिलहाल, आयोग कोर्ट के फैसले के बाद ही कोई निर्णय लेगा. ग्रुप D के पदों के लिए सीईटी अभी तक नहीं हुआ है. चूंकि, ग्रुप डी की भर्ती सीईटी के रिजल्ट पर ही हो जाएगी इसलिए ग्रुप डी के लिए पंजीकृत लगभग 11.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा के इंतज़ार में है.

Haryana CET HSSC CET

NTA और HSSC की हुई मीटिंग

ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने सीईटी आयोजित कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के साथ बात भी की. बाद में एनटीए और एचएसएससी के बीच सीधी मीटिंग आयोजित हुई. वी. उमाशंकर ने बताया कि NTA और HSSC आपस में बातचीत कर ग्रुप डी परीक्षा की तिथि निर्धारित कर रहे है. उधर, एनटीए और एचएसएससी के प्रतिनिधियों के बीच बात हुई है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

जल्द तय होगी तारीख

एनटीए ने आने वाले अक्तूबर के शुरू के वक़्त के बारे में सुझाव दिया है जबकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आगामी सितंबर के आखिर में CET आयोजित करना चाहता है. अभी फाइनल तारीख पर कोई फैसला नहीं हुआ है पर जल्द यह तारीख तय हो जाएगी. इसलिए सितंबर के अंत या अक्तूबर के शुरू में ग्रुप डी के लिए सीईटी का आयोजन होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.