कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किये SSC MTS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इस प्रकार करें डाउनलोड

नई दिल्ली, SSC MTS Admit Card | जिन भी उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस के लिए अप्लाई किया है उनके लिए यह खबर बेहद जरूरी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से एसएससी एमटीएस टियर I भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. 25 अगस्त यानी कल SSC ने पूर्वी क्षेत्र (कोलकाता) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है वह आधिकारिक वेबसाइट www.sscer.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC

देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा परीक्षा का आयोजन

पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त एसएससी ने अन्य क्षेत्रों के लिए भी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं. उम्मीदवार अपने रोल नंबर/ पंजीकरण आईडी या अपने नाम और जन्म तिथि के माध्यम से एसएससी एमटीएस 2023 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं. मल्टी टास्किंग (गैर- तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के लिए टियर I परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर से 14 सितंबर 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इस प्रकार डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा.
  • एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2023 के लिए लिंक खोजना होगा.
  • अपने  क्षेत्र के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी.
  • इसके बाद “सर्च ” बटन पर क्लिक करना होगा.
  • ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • एडमिट कार्ड पर आप अपनी जानकारी देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.