BSNL के इस रिचार्ज प्लान ने उड़ाई Jio और Airtel की नींद, 397 रूपये में मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स

गैजेट डेस्क | सभी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई प्रकार के रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. BSNL अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है. बीएसएनएल की तरफ से बेहद ही कम कीमत पर 150 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर किया जा रहा है. बता दें की कंपनी की तरफ से कोई भी नया प्लान लॉन्च नहीं किया गया है, बस इस प्लान को रिवाइज कर दिया गया है.

BSNL

यदि आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. यह रिचार्ज प्लान सेकेंडरी सिम के लिए बेस्ट साबित हो सकता है. आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

BSNL का 397 रूपये वाला प्रीपेड प्लान

BSNL की तरफ से इस प्लान में ग्राहकों को 150 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. 400 रूपये से भी कम कीमत में इतने दिनों की वैलिडिटी केवल बीएसएनएल की तरफ से ही दी जा रही है. बता दे कि पहले यह प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के लिए आता था और ग्राहकों को 60 दिनों के लिए रोज 2GB डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते थे.

रिचार्ज प्लान में किए गए ये बदलाव

अब इस प्लान की वैलिडिटी को घटकर 150 दिन कर दिया गया है. साथ ही, अब आपको बेनिफिट भी केवल 30 दिन ही मिलने वाले हैं. यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए काफी बढ़िया साबित हो सकता है जो अपनी सिम को केवल एक्टिव रखना चाहते हैं. अगर आप प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर से कोई प्लान चुनते हैं, तो उसकी कीमत काफी ज्यादा होगी. वहीं, BSNL कंपनी की तरफ से आपको काफी कम कीमत पर यह प्लान उपलब्ध करवाया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.