4 सितंबर को देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भी इस बारे में जानकारी दी गई है. बता दें कि ग्रह मार्गी और वक्री चाल से चलते हुए भी अपना स्थान परिवर्तन कर लेते हैं. जब भी ग्रह का राशि परिवर्तन या चाल में बदलाव होता है तो इसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक रूप से सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जैसा कि आपको पता है कि गुरु ग्रह को शुभ और सात्विक ग्रह माना जाता है. साथ ही, गुरु ग्रह वैभव, ज्ञान, शिक्षा, ऐश्वर्या और समृद्धि का कारक भी माने जाते हैं.

Jyotish Rashi Grah

4 सितंबर को गुरु बदलेंगे अपनी चाल

जब गुरु ग्रह अपनी चाल परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देवगुरु बृहस्पति 4 सितंबर को वक्री होने जा रहे है. गुरु के वक्री होने की वजह से सब राशि के जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव दिखाई देने वाला है. देवगुरु के मेष राशि में रहते हुए वक्री होने से कुछ राशि के जातकों को धन लाभ होगा और करियर में भी फायदा होगा. आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे देवगुरु बृहस्पति

कर्क राशि: 4 सितंबर को गुरु ग्रह अपनी चाल बदलने वाली है, इसका प्रभाव इस राशि के जातकों पर भी दिखाई देगा. आपको लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होने वाले हैं. साथ ही, करियर में भी अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे. जो लोग पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश में थे, उनका भी यह इंतजार अब खत्म हो जाएगा. कारोबारियों को भी अच्छा मुनाफा होगा, धन का संचय होगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का वक्री होना काफी अच्छा साबित होगा, जल्द ही आपके बिगड़े हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे. भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है, धर्म- कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी. आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं में भी आपको सफलता मिलेगी. जो लोग पहले से नौकरी में है, उन्हें प्रमोशन भी मिल सकता है. संतान की तरफ से आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय किसी भी वरदान से कम नहीं होने वाला, गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव में वक्री हो रहे है. आपको अचानक धन प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है. कई जगह से धन की प्राप्ति होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है, मान- सम्मान में भी वृद्धि होने होंगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.