हरियाणा सरकार ने पटवारियों को दी बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेगा इतना वेतन

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार ने पटवारियों को बड़ी सौगात दी है. विकास एवं पंचायत विभाग में कार्यरत सभी स्नातक पटवारियों को अब 1,900 रुपये की जगह 2,400 रुपये ग्रेड- पे मिलेगा. पटवारियों को बढ़े हुए वेतनमान का लाभ 31 दिसंबर 2023 से मिलेगा जिसके तहत उन्हें हर महीने 5,200- 20,200 ग्रेड वेतन 2,400 रुपये दिया जाएगा.

Rupees Money

आदेश जारी

विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं. बता दें कि साल 2013 से पहले हरियाणा में पटवारी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं थी, जिसे बाद में बढ़ाकर स्नातक कर दिया गया था.

ग्रेड- पे हो चुका है लागू

इसके बावजूद, विकास एवं पंचायत विभाग में कार्यरत पटवारियों को शैक्षणिक योग्यता 10वीं के आधार पर निर्धारित ग्रेड पे दिया जा रहा था. सभी विभागों के पटवारियों के लिए एक समान शैक्षणिक योग्यता और समान वेतनमान के क्रम में अब विकास एवं पंचायत विभाग के ग्रेड- पे में बढ़ोतरी की गई है. राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए पहले ही बढ़ा ग्रेड- पे लागू किया जा चुका है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.