Jio Anniversary Offer: जियो अपने ग्राहकों को दे रही खास ऑफर, ऐसे उठाए एक्स्ट्रा डाटा लाभ

गैजेट डेस्क, Jio Anniversary Offer | रिलायंस जियो की तरफ से अपनी सातवीं वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों को कुछ खास ऑफर दिया जा रहा है. इसके अलावा, जियो अपने कुछ रिचार्ज प्लान पर डाटा और अन्य कई तरह के कूपन भी ऑफर किया जा रहे हैं. रिलायंस जियो 30 सितंबर के बीच किए गए रिचार्ज पर अतिरिक्त डेटा वाउचर ग्राहकों को दे रहा है. बता दें की कंपनी की तरफ से यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है. जियो की तरफ से अपने खास रिचार्ज प्लान 299, 749 और 2,999 रूपये के प्लान पर ऑफर दिए जा रहे हैं.

Jio

जियो इन रिचार्ज प्लान पर दे रही एक्स्ट्रा बेनिफिट

रिलायंस जियो की तरफ से ऑफर किए जाने वाले 299 रुपए के प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डाटा ऑफर किया जाता है, इस हिसाब से कुल मिलाकर आपको 56 जीबी डाटा मिलता है. साथ ही, इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. अब कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों को इस प्लान पर 7GB एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है.

Jio के 749 वाले प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है. यदि आप भी हर महीने रिचार्ज नहीं करवाना चाहते, तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए एकदम बढ़िया है. इस रिचार्ज प्लान में आपको रोजाना 2GB डाटा मिलता है, इस हिसाब से देखा जाए तो आपको कुल 180 जीबी डाटा मिलता है. इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. अब कंपनी की तरफ से इस रिचार्ज प्लान के साथ 14GB डाटा का रिचार्ज कूपन भी फ्री दिया जा रहा है.

1 साल की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के 2999 वाले प्लान में ग्राहकों को 1 साल यानी कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5 GB डाटा ऑफर किया जाता है यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को 912.5 GB Data मिलने वाला है. इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलता है. साथ ही, इस रिचार्ज पैक में हर दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 100 SMS की सुविधा भी मिलती है.

यदि इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट की बात की जाए, तो ग्राहकों को 21 जीबी अतिरिक्त मोबाइल डाटा, Ajio पर 200 रूपये की छूट और नेटमेड पर 20 फीसदी की छूट मिलने वाली है. साथ ही, स्विग्गी पर भी 100 रूपये की छूट, 149 रुपए या उससे अधिक की खरीदारी पर मुफ्त मैकडॉनल्ड डील मिलने वाली है. इस रिचार्ज प्लान पर आपको फ्लाइट के किराए पर भी 1500 रूपये तक की छूट और होटल पर 15 फीसदी की छूट मिलने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.