G20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली मेट्रो ने जारी की एडवाइजरी, घर से शेड्यूल देखकर ही निकले

नई दिल्ली | जी 20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक, दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवा 3 दिनों (8 से 10 सितंबर तक) के लिए सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होगी. आगामी 9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं.

Metro Train

मेट्रो सेवा होगी कुछ समय तक प्रभावित

डीएमआरसी के मुताबिक, जी 20 सम्मेलन के चलते सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी. सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें सामान्य टाइम टेबल के मुताबिक चलेंगी. 3 दिनों के दौरान यानी 8 से 10 सितंबर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे, जहां सुरक्षा कारणों से 9 और 10 सितंबर को पार्किंग के कारण यात्रियों को चढ़ने व उतरने की अनुमति नहीं होगी.

इन स्टेशनों पर बंद रहेंगे परिचालन

डीएमआरसी ने कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन के कारण आरके आश्रम मार्ग, सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं 8 सितंबर को सुबह 4 बजे से 11 सितंबर की दोपहर तक बंद रहेंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

इस वजह से उठाया कदम

बता दें कि सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और विदेशी मेहमान शामिल होंगे. इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में यातायात प्रबंधन को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं. यह निर्णय सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात विनियमन के लिए तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए लिया गया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.