शुक्र ने बदली चाल, चमकी इन 3 राशि के जातकों की किस्मत; अब पूरे महीने काटेंगे मौज

ज्योतिष | वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को काफी चमकीला ग्रह माना जाता है. इसके के साथ, शुक्र ग्रह सुख के कारक और विलासिता के कारक ग्रह भी माने जाते हैं. जिस भी राशि के जातको पर शुक्र मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में काफी एशो आराम मिलता है. वैसे, शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी है. साथ ही, शनि देव के साथ भी इनके काफी अच्छे संबंध है, इसीलिए जब भी शुक्र देव की तरफ से अपनी चाल में बदलाव किया जाता है तो इसका प्रभाव हमें सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Jyotish

इसके विपरीत, कुछ राशि के जातकों को लाभ होता है तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शुक्र ग्रह 4 सितंबर को मार्गी हो चुकी है, जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत भी चमक गई है. उन्हें इस दौरान हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान हुए शुक्र

तुला राशि: शुक्र का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी हुए हैं. इसका मतलब यह है कि जल्द ही आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. साथ ही, आपके धन और सम्मान में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी, जो लोग बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में इधर- उधर भटक रहे हैं. उन्हें भी नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही, अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता भी मिलती हुई दिखाई देगी.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कन्या राशि: शुक्र ग्रह का मार्गी होना इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शुक्र ग्रह इस राशि के जातकों के इनकम के भाव में मार्गी हो चुके हैं, इसी वजह से जल्द ही आपकी इनकी इनकम में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. साथ ही, व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा है, आपको अपने अनुकूल मुनाफा होगा. बिजनेस के कुछ नए आइडिया पर यदि आप सोच विचार कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको उसमें भी सफलता मिलने वाली है. आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का सीधी चाल चलना काफी अच्छा रहने वाला है, शुक्र ग्रह इस राशि के जातकों के पंचम और 12वीं भाव के स्वामी होकर धन भाव में विराजमान है. इसी वजह से जल्द ही आपको संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. मौजूदा समय में आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.