16 सितम्बर को सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे बुध, इन राशि के जातकों की आर्थिक तंगी होगी दूर

ज्योतिष | ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त होता है. इसी प्रकार बुध ग्रह को भी ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. इसके साथ ही, शुभ ग्रहो के संयोजन से बुध आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. इसके विपरीत कुछ राशि के जातकों को बुध के नकारात्मक परिणामों का भी सामना करना पड़ता है. बता दे कि बुध, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं. बुध को बुद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह कहा जाता है.

Budh Dosh

16 सितंबर 2023 को 1:21 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. बुध के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे बुध

वृषभ राशि: बुध के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, कार्यों में सफलता मिलने के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे.

मिथुन राशि: इस राशि के जातको को करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान आपकी नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है. कम मेहनत में आपको उच्च सफलता मिलती हुई दिखाई देगी.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्दी आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को हासिल करते हुए नजर आएंगे, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

धनु राशि: इस राशि के जातको को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. करियर के लिहाज से भी समय आपके अनुकूल रहने वाला है. जल्द ही आपके काम की सराहना होगी और आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातक कार्य क्षेत्र में अपना सकारात्मक परिणाम प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे. आप अपने काम में उच्च गुणवत्ता दिखाएंगे, सहकर्मी और अधिकारी भी आपके काम को देखकर आपकी मेहनत की तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे. आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मीन राशि: इस राशि के जातक अपने काम को और भी बेहतरीन तरीके से करते हुए दिखाई देंगे, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे.जल्द ही आपको नई नौकरी भी मिल सकती है. समय आपके अनुकूल रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.