कुरूक्षेत्र में उत्तर भारत का एकमात्र मगरमच्छ प्रजनन केंद्र, शोले की बसंती की दिलाता है याद

कुरूक्षेत्र | हरियाणा में उत्तर भारत का एकमात्र मगरमच्छ प्रजनन केंद्र स्थित है और यह काफी प्रसिद्ध भी है. यह मगरमच्छ प्रजनन केंद्र 4 किले में बना है, जिसमें 2 किले मगरमच्छों के लिए और 2 किले अन्य जानवरों के लिए हैं. गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि यहां करीब 40 मगरमच्छ हैं. इनमें से ज्यादातर मगरमच्छों का नाम केयरटेकर जयपाल ने रखा है.

crocodile magarmacch

ये है खास बात

खास बात यह है कि केयरटेकर जयपाल बंसती को आवाज देता है और वह दौड़कर आती है लेकिन यहां शोले फिल्म की कोई बस्ती नहीं है, जिसे बुलाया जा रहा है बल्कि ये एक मादा मगरमच्छ है, जो केयरटेकर के बुलाने पर दौड़ती हुई आती है. मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में इंसानों और जानवरों के बीच का रिश्ता बेहद दिलचस्प है. केयरटेकर मादा मगरमच्छ को बुलाती है और वह तुरंत केयरटेकर के पास आती है. अगर आप इन तस्वीरों को गौर से देखेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे लेकिन जयपाल और बंसती का ये रिश्ता वाकई अनोखा है. कुछ सूरज हैं और कुछ वसंत हैं.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

अब तक पकड़ चुके 16 मगरमच्छ: परगट

परगट सिंह कहते हैं कि 25 से 30 साल पहले बाढ़ आई थी, जिसके कारण मगरमच्छ कुरुक्षेत्र की नहरों में फैल गए थे. परगट सिंह अब तक 16 मगरमच्छ पकड़ चुके हैं. परगट सिंह ने बताया कि उन्हें यह काम करते समय डर नहीं लगता, यह उनका काम है. मगर सामने से देखने में लोगों को काफी डर लगता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.