2 अक्टूबर को शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, शुरू हो जाएंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख-  समृद्धि, विलासिता और ऐश्वर्या का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जहां कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होता है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. शुक्र ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए तकरीबन 23 दिनों का समय लगता है.

Jyotish

आने वाली 2 तारीख को शुक्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं. सिंह राशि में प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

2 अक्टूबर को शुक्र बदलेंगे अपनी चाल

वृषभ राशि: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, इस दौरान आप भूमि,भवन या वाहन भी खरीद सकते हैं. आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है, व्यापारिक वर्ग को विशेष मुनाफा हो सकता है. वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष परिणाम मिलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है.

सिंह राशि: इसी राशि में शुक्र गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर में भी आप तरक्की हासिल करते हुए दिखाई देंगे, आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से आपके जो भी कम रुके हुए हैं, अब वह पूरे होने वाले है. शादी योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं, आपकी इनकम में वृद्धि होगी.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

तुला राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ही है, शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. इस दौरान इनकी इनकम में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. वहीं, नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, व्यापारियों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है. कुल मिलाकर आपको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई देगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.