जींद से अमृतसर के लिए शुरू होगी हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा, ये रहेगा शेड्यूल

जींद | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में रोड़वेज के बेड़े में नई बसों को शामिल किया जा रहा है. वहीं, साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए भी सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सकें. इसी कड़ी में जींद डिपो से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है. बता दें कि इस रूट पर पिछले 3 साल से बस सेवा बंद पड़ी थी. अब स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यालय से अमृतसर के लिए परमिट ले लिया है.

Haryana Roadways

ये रहेगा शेड्यूल

डिपो के लिए अधिकारी ने बताया कि जींद से अमृतसर (Jind to Amritsar) के लिए सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर बस चलेगी. यह बस नरवाना, खनौरी, पातड़ा, संगरूर व लुधियाना होते हुए अमृतसर तक सफर तय करेगी. वापसी में यह बस अगले दिन सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर जींद के लिए रवाना होगी.

उन्होंने बताया कि जींद से अमृतसर के बीच की दूरी 363 किलोमीटर है. फिलहाल ई- टिकटिंग बसों में किराया फीड किया जा रहा है और जैसे ही यह काम पूरा होता है तो अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. इस बस के संचालन से यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जींद डीआइ जसमेर खटकड़ ने बताया कि जींद से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए मुख्यालय की ओर से ई- टिकटिंग मशीनों में किराया फीड किया जा रहा है. ऐसे में इस सप्ताह के अंत तक या फिर अगले सप्ताह के शुरुआत तक जींद से अमृतसर के लिए बस चलने की संभावना है. हमारा प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.