HSSC क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों को झटका, हाई कोर्ट ने की याचिका ख़ारिज

चंडीगढ़ | साल 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से क्लर्क के 4,798 पदों पर भर्तियां की गई थी. बाद में इस भर्ती पर कई केस हो गए थे. बता दे हाई कोर्ट ने 25 अप्रैल 2022 को कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 4,858 क्लर्क की भर्ती का परिणाम खारिज कर दिया था तथा हाई कोर्ट ने फिर से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे. अब आयोग द्वारा जारी संशोधित रिजल्ट आने के बाद कुछ उम्मीदवार मेरिट लिस्ट से बाहर हो गये है.

HIGH COURT

हाई कोर्ट ने लगाई सरकार के फैसले पर रोक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से वर्ष 2019 में विज्ञापित क्लर्क के 4,798 पदों की भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने के बाद सरकार ने 1,178 क्लर्कों को हटाने के आर्डर दिए थे. इन क्लर्को ने सरकार के इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी और हाई कोर्ट ने पिछले साल याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार के आदेश पर स्टे लगा दिया था. शनिवार को इस मामले पर सुनवाई हुई और हाई कोर्ट ने 1,178 क्लर्कों में से अधिकतर की याचिका को खारिज कर दिया है.

याची की दलील: हटाने के लिए नहीं अपनाया जा रहा सही तरीका

हाईकोर्ट के इस निर्णय से अधिकतर क्लर्कों को हटाने का रास्ता साफ हो चुका है. हालांकि, अभी हाई कोर्ट का विस्तृत आदेश नहीं आया है. राज्यपाल व अन्य द्वारा दायर की गई याचिका में हाई कोर्ट को बताया गया कि उन्हें डेढ़ साल नौकरी के बाद नौकरी से निकाला जा रहा है. याची पक्ष की ओर से दलील दी गई कि वो राज्य के विभिन्न विभागों में काम कर रहे है. पिछले वर्ष अप्रैल महीने में कर्मचारी चयन आयोग ने संशोधित परिणाम जारी कर इन्हें हटाने के नोटिस जारी कर दिए. याचिका में दलील दी गई कि उन्हें सही तरीके से नहीं हटाया जा रहा.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

नहीं माना जा रहा याची का पक्ष

एक याची ने बताया कि सर्विस नियमों के तहत उनको अपना पक्ष रखने का अधिकार है लेकिन उनमें से कई को तो एक दिन का नोटिस जारी कर ही सेवा मुक्त का आदेश जारी किया गया है. परन्तु, सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने हटाने के सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा कर नियमों के तहत प्रभावित कर्मचारी का पक्ष सुन कर आदेश पारित करने का आदेश जारी किया था.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.