दिवाली से पहले तुला राशि में होंगी बड़ी हलचल, इन 3 राशियों के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | दिवाली से पहले तुला राशि में ग्रहों की बड़ी हलचल होने जा रही है, इसी वजह से अबकी बार एक अनोखी घटना भी देखने को मिलेगी. मौजूदा समय में मंगल और केतु तुला राशि में विराजमान है और 19 अक्टूबर को बुध भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में एक साथ 4 ग्रह तुला राशि में रहने वाले हैं. इन चार ग्रहों में मंगल, केतु, सूर्य व बुध का आना एक बड़ी ज्योतिष घटना माना जा रहा है.

Jyotish Rashi Grah

इन चार ग्रहों की युति की वजह से तुला राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है. वहीं, इसके कारण दिवाली से पहले ही कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि: 19 अक्टूबर से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, इन्हें चतुर्ग्रही योग का लाभ मिलेगा. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है. अगर आप काम की तलाश में है, तो आपकी यह तलाश भी जल्दी समाप्त हो जाएगी. सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. तुला राशि में हो रही ग्रहों की स्थिति का इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ होने वाला है. यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो अब आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. निवेश करने के लिए भी समय आपके अनुकूल है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

मकर राशि: इस राशि के जातकों का जल्द ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, कार्यस्थल पर भी आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. निवेश के रिटर्न का आपको पूरा पूरा लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.