25 अक्टूबर से मेष राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन, तुला राशि के जातकों की बढ़ेगी परेशानिया

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इसी दिशा में सूर्य राशि परिवर्तन कर चुके हैं. सभी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव भी दिखाई देने वाला है. सूर्य पहले कन्या राशि में मौजूद थे, परंतु 18 अक्टूबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर चुके हैं. मौजूदा समय में सूर्य तुला राशि में मौजूद है, जिस वजह से तुला राशि के जातकों को अगले 1 महीने तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

सूर्य के राशि परिवर्तन से बढ़ेगी इन राशि के जातकों की परेशानियां

पंडित दयनाथ मिश्र कहते हैं कि हर एक महीने में सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं. सूर्य पहले कन्या राशि में मौजूद थे, अब वह तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और तुला राशि को सूर्य की सबसे नीच राशि माना जाता है. सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से तुला के साथ-साथ अन्य कई राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है और आने वाले 1 महीने तक इन्हें काफी संभाल कर कार्य करने की आवश्यकता है. इसके विपरीत, कुछ राशि के जातकों को लाभ भी होने वाला है.

मेष राशि के जातकों को होगा सूर्य के राशि परिवर्तन का लाभ

सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से मेष राशि के जातकों को लाभ होने वाला है. जल्द ही धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, आपके रुके हुए काम भी पूरे होते हुए दिखाई देंगे. 25 तारीख के बाद आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. 25 अक्टूबर के बाद से राहु मेष राशि से चले जाएंगे, इसके बाद गुरु वहां पर विराजमान हो जाएंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को राजयोग का लाभ मिलने वाला है. कई रुके हुए काम पूरे होंगे, वाहन खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही आप जल्द ही किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.