सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकेगी इन 3 राशि के जातकों की किस्मत, पूरे नवंबर करेंगे मौज

ज्योतिष | हर एक ग्रह निश्चित समय के अनुसार राशि परिवर्तन करता है जिसका प्रभाव सभी राशि के जातको पर दिखाई देता है. सूर्य भी नवंबर महीने में अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव तीन राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान इन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है, साथ ही आकस्मिक धन के भी योग बन रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं तीन लकी राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Rashi Parivartan

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी फायदेमंद साबित होने वाला है, आपको सभी भौतिक सुख प्राप्त होंगे. वहीं, नई संपत्ति खरीदने के भी प्रबल योग बन रहे हैं और नौकरी पेशा करने वाले लोगों को जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है. इस समय आपको माता का सहयोग मिलेगा और बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि: सूर्य इसी राशि में गोचर करने जा रहे है, ऐसे में इस राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलने वाला है. आपके व्यक्तिव में निखार आएगा. जल्द ही करियर में भी आपको सफलता मिलती हुए नजर आएगी. आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है. जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा. सूर्य देव आपकी राशि के कर्म भाव के स्वामी है.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

मकर राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है, सूर्य इस राशि के इनकम भाव में ही गोचर करने जा रहे. ऐसे में आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई देगी. जल्द ही आपको रुका हुआ धन भी मिल सकता है. साथ ही, सूर्य देव आपकी राशि के अष्टम भाव के स्वामी है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.