FD करवाने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगा नए नियमों का लाभ; RBI का फैसला

नई दिल्ली | यदि आप भी बैंकों में FD करवाई हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि बैंकों को 1 करोड रुपए तक की सभी फिक्स डिपॉजिट पर समय से पहले निकासी की सुविधा देनी होगी. मौजूदा समय में यह समय सीमा 15 लाख रुपए तक ही मौजूद है. रिजर्व बैंक की तरफ से एक सर्कुलर में कहा गया कि मीटिंग करने के बाद काफी विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है. बता दे अब गैर निकासी योग्य फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए न्यूनतम राशि 15 लाख रुपए से बढ़ाकर जल्द ही 1 करोड रुपए तक की जा सकती है.

Fixed Deposit FD

FD पर आरबीआई की तरफ से लिया गया बड़ा फैसला

इसका फायदा भी आम लोगों को होने वाला है. इसका लाभ यह होगा कि व्यक्तियों की तरफ से 1 करोड रुपए या उससे कम राशि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर समय से पहले निकासी की सुविधा मिल जाएगी. बैंकों के मौजूद मानको के अनुसार, फिक्स डिपाजिट की अवधि और साइज के अलावा पूर्व निकासी का विकल्प न होने पर ग्राहकों को अलग- अलग ब्याज दरों की पेशकश करने का भी विकल्प दिया गया है. यह सभी निर्देश कमर्शियल बैंकों और सहकारी बैंकों पर तत्कालीन प्रभाव से लागू भी करवा दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी 3 नए अंडरपास की सौगात, इन इलाकों में सफर हो जाएगा सुहाना

क्रेडिट कार्ड में भी करना होगा सुधार

आरबीआई की तरफ से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए थोक जमा सीमा को मौजूदा 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड रुपए से ज्यादा कर दिया गया है. इसी के साथ आरबीआई ने कहा कि क्रेडिट सूचना कंपनियों को ग्राहकों की क्रेडिट जानकारी में सुधार करने की भी आवश्यकता है. इसमें देरी के लिए प्रतिदिन 100 रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया गया है. नई व्यवस्था करने के लिए क्रेडिट संस्थाओं और क्रेडिट सूचना कंपनियों को 6 महीने तक का समय दिया गया है. उसके बाद इस पर बड़ा फैसला जारी किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.