शुक्र ने किया कन्या राशि में प्रवेश, आज से इन 3 राशि के जातकों की लगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है, जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऊर्जा, सौंदर्य और प्रेम के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह भी आज राशि परिवर्तन कर चुके हैं.

Rashi Parivartan

शुक्र ने आज सुबह 4:58 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है. शुक्र के इस राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

आज से इन राशि के जातकों पर मेहरबान हुए शुक्र

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने वाली है, अब आपका आध्यात्मिक कार्य में भी मन लगने वाला है. साथ ही, शुक्र का राशि परिवर्तन भी आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आपको नौकरी के भी नए- नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपकी जो भी इच्छाएं हैं, अब वह पूरी होती हुई दिखाई देगी. आपको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

कर्क राशि: इस राशि के जातक जी भी कार्य में अपना हाथ डालेंगे, इन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलती हुई नजर आएंगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही, आपको धन लाभ हो सकता है. कुल मिलाकर शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. नौकरी में भी आपको संतुष्टि मिलने वाली है. यदि आप व्यापार करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

कन्या राशि: इसी राशि में शुक्र ने प्रवेश किया है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. अब आपकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली है. जल्द ही, आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, आप अपनी जिंदगी में उद्देश्यों को पूरा करने में भी कामयाबी हासिल करने वाले हैं. मान- सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं, कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.