हरियाणा में ग्रुप C उम्मीदवारों को अभी करना पड़ेगा और इंतजार, 19 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी की भर्तियां लटक गई है. बता दे ग्रुप सी भर्ती मामला अदालत में पहुंच चुका है तथा इस बारे में कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया जा रहा है. गत 31 अक्टूबर को भी इस बारे में अदालत में सुनवाई की गई मगर कोई भी फैसला नहीं हुआ तथा अगली तारीख दे दी गई. अब इस मामले पर 19 दिसंबर को सुनवाई होगी.

Punjab and Haryana High Court

ऐसे में ग्रुप सी के उम्मीदवारों के लिए इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आयोग ने ग्रुप नंबर 56 और 57 की परीक्षा तो आयोजित कर ली लेकिन सेकंड बेंच की तरफ से इसके रिजल्ट पर रोक लगाई गई है.

सुनवाई के लिए तय की गई अगली तारीख

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी के लगभग 32,000 पदों पर भर्तियों के लिए 63 ग्रुपों की परीक्षाएं आयोजित की जानी है. फिलहाल, आयोग ने सिर्फ 2 ग्रुपों की ही परीक्षा आयोजित की है. ऐसे में सभी उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे कि शेष ग्रुपों की परीक्षा आयोजित करने के लिए आयोग को 31 अक्टूबर को ही मंजूरी मिल जाएगी. मगर सुनवाई पर पता चला कि सभी प्रतिवादीगण की सर्विस पूरी नहीं हुई है इसलिए कोर्ट में 19 दिसंबर की तारीख अगली सुनवाई के लिए निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

पहले हो ग्रुप सी की भर्ती पूरी

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि शायद इस सुनवाई पर सब कुछ ठीक हो सकता है मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसी बीच, एचएसएससी ने 21 और 22 अक्टूबर को ग्रुप डी का सीईटी पेपर ले लिया. अब ग्रुप डी के उम्मीदवारों के मन में भय बना हुआ है कि जो ग्रुप डी में टॉपर रहेंगे, वे बाद में ग्रुप सी के पेपर में भी टॉप पर रह सकते हैं और उनका चयन पहले ग्रुप डी में होगा, बाद में ग्रुप सी में होगा.

ऐसे में वे ग्रुप सी में ज्वाइन करेंगे और ग्रुप डी के पद खाली रह जाएंगे. ऐसे में उन उम्मीदवारों की मांग है कि पहले ग्रुप सी की भर्ती पूरी की जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिल सके.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.