हरियाणा सरकार ने घटाई प्रॉपर्टी आईडी पर तत्काल आपत्ति दर्ज कराने की फीस, अब देने होंगे महज इतने रूपए

चंडीगढ़ | चुनावी माहौल के बीच हरियाणा की मनोहर सरकार कई कल्याणकारी कदम उठाते हुए आमजन के हित में राहत भरे फैसले ले रही है. इसी कड़ी में अब प्रॉपर्टी आईडी की जानकारी को तुंरत प्रभाव से दुरुस्त करवाने वाले तत्काल समाधान के विकल्प में सरकार ने फीस कटौती का बड़ा फैसला लिया है. अब महज 1 हजार फीस देकर शहर के लोग तत्काल समाधान विकल्प के माध्यम से अपनी संपत्तियों की जानकारी पर आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे जबकि पहले यह फीस 2,500 रूपए थी और उससे पहले 5 हजार रूपए होती थी.

Property ID Haryana

तत्काल समाधान विकल्प की खास बात ये है कि इसमें संपत्ति की गलत जानकारियों को सिर्फ दो दिन में ठीक करवाया जा सकता है. तत्काल समाधान विकल्प की आपत्तियों को निगम अधिकारी सबसे पहले अपने पोर्टल पर देखेंगे. किसी भी दो कार्यदिवस में अगर समाधान नहीं होता है तो ये फीस निगम को वापस भी लौटानी पड़ती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 7 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, अब बनेंगे HCS और HPS अधिकारी; सरकार ने जारी किए आदेश

संपति रजिस्ट्रेशन वालों को सबसे ज्यादा फायदा

तत्काल समाधान विकल्प का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होता है जिनको अपनी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करवाना हो और उनके पास समय का अभाव हो. जो कामकाजी लोग निगम की भागदौड़ से बचना चाहते हैं और जिन्हें तुंरत प्रभाव से अपनी संपत्ति की जानकारी दुरुस्त करवानी है वो इस विकल्प से ऑनलाइन पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. यहीं पर विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन फीस भी कटवाई जा सकती है. वहीं, लोग यहीं पर अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन कर प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का लाभ भी उठा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.