DSSSB ने जारी किए विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

नई दिल्ली | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. बोर्ड की तरफ से ये परीक्षाएं 19 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. ये भर्तियां विज्ञापन संख्या 07/22 और 06/22 के लिए होगी. DSSSB ने जूनियर लेबर वेलफेयर इनस्पेक्टर, मैनेजर (आईटी), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), अकाउंटेंट, फिल्टर सुपरवाइजर, डिप्टी मैनेजर (ट्राफिक), मैनेजर (ट्राफिक) पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए है.

एडमिट कार्ड में आपकी परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र, नाम इत्यादि जानकारी दी गई होगी. एडमिट कार्ड के माध्यम से ही आपको पता चल पाएगा कि आपकी परीक्षा किस समय और कहाँ है. ऐसे में आप दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

 इस प्रकार डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा.
  • यहाँ आने के बाद “एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद, अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
  • डाउनलोड एडमिट कार्ड” बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रकार आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं तथा इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.