हरियाणा में ग्रुप D की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, जानें वजह; देखे अगली सुनवाई की डेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए मायूसी भरी खबर सामने आई है. ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं को इस नौकरी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (PHHC) में आज इस भर्ती को लेकर लगाई गई याचिका पर सुनवाई हुई थी.

HIGH COURT

आज हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इस भर्ती पर स्टे लगा दिया है. याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि जिस घर में सरकारी नौकरी नहीं है उसके नाम पर दिए जाने वाले सीधे 5 नंबर पर रोक लगाई जानी चाहिए. ये नंबर देने से पहले इसकी फिजिकल वेरिफिकेशन होनी चाहिए और उसके बाद ही इन नंबरों का लाभ मिलना चाहिए. अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

वहीं, हाईकोर्ट ने कहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) बिना इन 5 नंबरों के इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है यानि बाकी 95 नंबर में से मेरिट सूची बनाकर दस्तावेज सत्यापन समेत अन्य प्रकिया को आगे बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस मामले को लेकर भर्ती को रद्द नहीं किया जाएगा. बाकि अपडेट अगली सुनवाई यानि 21 नवंबर को मिल पायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.