नूंह में फिर तनावपूर्ण माहौल, कुआं पूजन कर लौट रही महिलाओं पर हुआ पथराव; जानें पूरा मामला

नूंह | हरियाणा के जिला नूंह में माहौल फिर से तनावपूर्ण हो गया है. दरअसल, गुरुवार रात बेटे के जन्म की खुशी में कुआं पूजन करने जा रही महिलाओं पर पथराव करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि शहर की बड़ी मस्जिद- मदरसे से कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया. साथ ही, पथराव में 9 महिलाएं घायल होने की भी सूचना है.

Nuh Vilolence Police

यह घटना रात करीब 8:20 बजे शहर की एक मस्जिद के पास हुई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. स्थिति सामान्य रहे इसके लिए नई धर्मशाला में बैठक हो रही है, जिसमें दोनों समुदाय के लोग मौजूद हैं. नूंह पुलिस के मुताबिक, उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

महिलाओं ने कही ये बात

जानकारी के मुताबिक, नूंह शहर के वार्ड नंबर 10 निवासी दीपू ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था. गुरुवार को करीब 100 महिलाएं हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार कुआं पूजन करने के लिए कैलाश मंदिर जा रही थीं. महिलाओं के मुताबिक, जाते वक्त किसी ने उन पर एक- दो पत्थर फेंके. महिलाएं उन्हें नजरअंदाज कर कुआं पूजन करने चली गईं लेकिन लौटते वक्त शहर के बड़े मदरसे से कुछ शरारती तत्वों ने उन पर फिर से पथराव कर दिया, जिसमें कई महिलाओं को चोट आई.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

मामला बढ़ता देख एसपी नरेंद्र बिजारनिया खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाथ में डंडा लेकर मोर्चा संभाला. इसके बाद, पुलिस ने जुटी भीड़ को तितर- बितर किया और स्थिति को नियंत्रित किया. एसपी ने साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.