दिसंबर और जनवरी में बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; देखे लिस्ट

नई दिल्ली | यदि आपको भी दिसंबर और जनवरी के महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बैंक कर्मचारियों की सबसे बड़ी संगठन अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की तरफ से दिसंबर और जनवरी के महीने में हड़ताल करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि दिसंबर में 6 दिन और जनवरी में 7 दिन हड़ताल रहने वाली है. इस प्रकार आने वाले 2 महीनो में कुल 13 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. बैंक कर्मचारी संघ की तरफ से अलग- अलग स्थान पर हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है.

Bank Image

हड़ताल लगातार ना होकर अलग- अलग दिन होने वाली है. बैंक कर्मचारियों की भर्ती और आउटसोर्सिंग बंद करने सहित कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की तरफ से हड़ताल करने का फैसला लिया गया है. यदि आप भी दिसंबर और जनवरी के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने के लिए बैंक जा रहे है तो एक बार अवश्य चेक कर लें कि उस दिन हड़ताल तो नहीं है.

दिसंबर महीने में इतने दिन रहेगी हड़ताल

  • 4 दिसंबर – PNB, SBI और पंजाब एंड सिंध बैंक
  • 5 दिसंबर – बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया
  • 6 दिसंबर – केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • 7 दिसंबर – इंडियन बैंक और यूको बैंक
  • 8 दिसंबर – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • 11 दिसंबर – प्राइवेट बैंकों की हड़ताल रहेगी
यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

जनवरी महीने में इन 7 दिन रहेगी हड़ताल

  • 2 जनवरी – तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में हड़ताल.
  • 3 जनवरी – गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन और दीव में हड़ताल.
  • 4 जनवरी – राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हड़ताल.
  • 5 जनवरी – दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हड़ताल.
  • 6 जनवरी – पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड,असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश मे हड़ताल.
  • 19 और 20 जनवरी – इन 2 तारीखों को भी देशभर के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.