नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को RRTS का बड़ा तोहफा, अब टिकट बुक करवाने के लिए नहीं जाना होगा स्टेशन

नई दिल्ली | यदि आप भी नमो भारत ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद ही खास होने वाली है. अब इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया गया है. अब आपको टिकट लेने के लिए स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं है. यात्री आरआरटीएस (RRTS) स्टेशन परिसर के 300 मीटर के दायरे में कहीं से भी एक टेप से टिकट ले पाएंगे. इसी संबंध में आरआरटीएस कनेक्ट एप पर यात्रा के लिए क्यूआर कोड जनरेट किया जा सकेगा. विश्व में पहली बार आरआरटीएस कनेक्ट एप पर अनोखी वन टिकट बुकिंग देखने को मिलेगी.

Rapid Train

अब नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

नमो भारत ट्रेन में यात्रियों के सफर को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए अब मोबाइल ऐप के माध्यम से वन टेप टिकटिंग की सुविधा शुरू की जा रही है. इस नए फीचर की सहायता से यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए न तो ऐप मे गंतव्य स्थान लिखना होगा, ना ही एडवांस टिकट बुक करवानी होगी. एक क्लिक के जरिए ही यात्रा के लिए क्यूआर टिकट जनरेट हो जाएगा. यह इन्नोवेटिव वन टाइप बुकिंग सुविधा यात्रियों के लिए टिकटिंग प्रक्रिया को और भी सरल बनाने के लिए शुरू की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

इस प्रकार ले पाएंगे सुविधाओं का लाभ

अभी तक सामान्य यात्रा में यात्रियों को प्रस्थान और गंतव्य चयन करने की आवश्यकता होती थी, परंतु अब उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं करना होगा. यात्रियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपने ई वॉलेट को मोबाइल एप्लीकेशन से लिंक करना होगा. जरूरी है कि आपका ई वॉलेट में न्यूनतम 100 रुपये हो.

साथ ही, इस ऐप का उपयोग करते समय आपको अपने मोबाइल फोन की लोकेशन सेवाओं को भी एक्टिव रखना होगा, ताकि ऐप टिकट बुक करते समय यात्रा के प्रयुक्त आरआरटीएस स्टेशन की लोकेशन को आसानी से पहचान सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.