हरियाणा कैबिनेट मीटिंग की तारीख आई सामने, इन बिलों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ | सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी. 28 नवंबर को होने वाली इस बैठक में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख घोषित हो सकती है. दिसंबर में संभावित इस शीतकालीन सत्र में सरकार कई अहम बिल भी पेश कर सकती हैं.

Haryana CM Manohar Lal

इस सत्र में शव को सड़क पर रखकर धरना- प्रदर्शन करने के खिलाफ कानून लाने पर भी चर्चा हो सकती है. इस कानून का विधेयक सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में लेकर आ सकती है. बता दें कि हरियाणा में हालिया दिनों में शवों को सड़क पर रखकर धरना- प्रदर्शन करने के कई मामले सामने आए हैं. ऐसे ही मामलों को देखते हुए सरकार हरियाणा मृत शरीर का सम्मान विधेयक 2023 लाने पर विचार कर रही है.

इसके अलावा, पुलिस भर्ती परीक्षा में 20% सवाल हरियाणा से संबंधित पूछने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग की ओर से दिए गए इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने पहले ही मंजूरी दे दी है और कैबिनेट की बैठक में इसके संबंध में एजेंडे को भी शामिल किया जा सकता है. कैबिनेट मीटिंग को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम सहित कैबिनेट व राज्य मंत्रियों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.