हरियाणा में युवाओं के लिए वोट बनवाने का शानदार मौका, 24-25 नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप

चंडीगढ़ | देशभर में अगले साल लोकसभा चुनाव और फिर हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजेगा. ऐसे में चुनाव निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा इन चुनावों से पहले 18 साल तक के सभी युवाओं की वोट बनाने का फैसला लिया गया है. उन सभी युवाओं की वोट बनाने के लिए प्रदेश सरकारों को आदेश जारी किए गए हैं जिनकी आयु जनवरी 2024 तक 18 साल हो जाएगी.

Election Vote

चुनाव आयोग भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है. इस संबंध में 24- 25 नवंबर को बूथ स्तर पर उन सभी युवाओं की वोट बनाने का अभियान चलाया जाएगा, जिन युवाओं की आयु जनवरी 2024 में 18 साल की हो जाएगी.

बूथ स्तर पर वोट बनाने के लिए बीएलओ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिन्होंने अभी से वोट बनाने के लिए अपने संसाधन जुटाने शुरू कर दिए हैं ताकि सभी युवाओ की वोट दो दिन के अंदर लगाए जाने वाले इस विशेष कैम्प के दौरान बनाई जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

बता दें कि हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा लगाए जाने वाले दो दिवसीय कैंप में वोट बनाने की जानकारी ग्रामीण इलाके से लेकर शहरी इलाके में रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा मुनादी करवाई जा रही है ताकि सभी युवाओं की वोट बनाई जा सकें. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने युवा हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष कैंपेन का फायदा उठाते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.