गैजेट डेस्क | आजकल हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल करता है. हर किसी के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है. ऐसे में मोबाइल फोन यूजर्स कों बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा मार्च 2024 से डीएनडी यानी डू- नॉट- डिस्टर्ब ऐप सर्विस को हमारे देश में पेश किया जाएगा.
इस सर्विस का लाभ सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर ले पाएंगे. काफ़ी समय से डीएनडी ऐप सर्विस को शुरू करने की डिमांड की जा रही थी, मगर अब जाकर इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है. डीएनडी ऐप सर्विस के आने के बाद ऐसे मैसेज और कॉल से छुटकारा मिलेगा जो जरूरी नहीं है. वर्तमान में फर्जी कॉल और मैसेज एक बड़ी समस्या है, ऐसे में ट्राई ने नया ऐप बेस्ड सॉल्यूशन दिया है.
मार्च में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा ऐप
ट्राई की तरफ से डीएनडी सर्विस को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलाया रहा है, जिससे ऐप मे मौजूद कमियों मे समय रहते सुधार किया जा सके. सबसे पहले डीएनडी सर्विस एंड्रॉइड यूजर के लिए मौजूद होगी. आईओएस यूजर्स को फिलहाल डीएनडी सर्विस के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि ऐपल की ओर से कॉल लॉग का एक्सेस ऐप को देने से इंकार कर दिया गया है, लेकिन सेक्रेटरी वी रघुनंदन का कहना है कि जल्द ही आईओएस डिवाइस के लिए डीएनडी सर्विस की शुरुआत की जाएगी. इसके बाद, मार्च में इस ऐप का लाभ सभी यूजर्स ले सकेंगे.
इस प्रकार करेगा काम
अगर आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि यह सर्विस किस प्रकार काम करेगी, तो आपको बता दें कि डीएनडी ऐप को आपके मोबाइल फोन के कॉल लॉगिन एक्सेस की जरूरत होगी. इस ऐप से पता लगा पाएगा कि आपके मोबाइल फोन में कौन सी कॉल और मैसेज फर्जी है और जरूरी नहीं है. यह उन्हें ब्लॉक कर देगा.
