Jio Offer: जियो के ग्राहकों की लगी लॉटरी, इन प्लांस पर मिल रहा फ्री डाटा वाउचर का लाभ

गैजेट डेस्क, Jio Offer | टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर कई रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. कंपनी की कोशिश रहती है कि कम कीमत में यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट दिया जा सके. आज हम आपको रिलायंस जियो के ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको कैशबैक ऑफर भी मिलने वाला है.

Jio

जियो का स्पेशल रिचार्ज प्लान

हम रिलायंस जियो के 866 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्लान में आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा. कंपनी की तरफ से इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए आपको हर दिन 2GB डाटा मिलने वाला है. इस प्लान मे आपको देशभर के सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी. इसके अलावा भी आपको इस प्लान में कई सारे एडिशनल बेनिफिट मिलने वाले हैं.

रिलायंस जियो की तरफ से 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 61 रुपये का डाटा वाउचर भी फ्री दिया जा रहा है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में आपको रोजाना 3GB डाटा ऑफर किया जाता है. एलिजिबल यूजर को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिल रहा है.

कंपनी की तरफ से 219 रुपए वाले रिचार्ज प्लान पर भी 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है. कंपनी का यह रिचार्ज प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोजाना 3GB डाटा मिलता है. कंपनी की तरफ से यूजर्स को फ्री में 2GB डाटा उपलब्ध करवाया जा रहा है और एलिजिबल यूजर को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.