16 दिसंबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालो के भर जाएंगे धन के भंडार

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. ग्रहों के राजा के नाम से जाने जाने वाले सूर्य देव भी हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. 16 दिसंबर को सूर्य दोपहर 3:45 मिनट पर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Sun Suraj Surya

इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

मेष राशि: सूर्य देव इस राशि के नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में जल्द ही इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. आने वाले दिनों में आपका आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ने वाला है. छात्रों के जीवन में भी जल्द ही कोई अच्छी खबर आ सकती है, लंबे समय से रुके हुए सभी काम अब बनते हुए नजर आने वाले हैं. साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे कार्य क्षेत्र में अपार सफलता के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे.

तुला राशि: सूर्य इस राशि के तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों का भाग्य उदय होने वाला है. आपकी वाणी की वजह से आपके सभी काम बनते हुए दिखाई देंगे. जल्द ही, धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. आपको पिता और माता का सहयोग भी मिलने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. साथ ही, आप बचत करने में भी कामयाब होंगे.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

धनु राशि: सूर्य इस राशि के लग्न भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, आप परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कार्य क्षेत्र में सभी लोग आपके काम की प्रशंसा करते हुए दिखाई देंगे. जल्द ही, परिवार में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है, कुल मिलाकर 16 दिसंबर से समय आपके अनुकूल रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.