हरियाणा के युवाओं को मिलेगा जापानी कंपनी में नौकरी का मौका, यहां शुरू होगी एप्पल फोन की फैक्ट्री

गुरुग्राम | जापानी कंपनी हरियाणा के जिला गुरुग्राम के मानेसर में बड़ी फैक्ट्री लगाने जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इसके लिए जापानी कंपनी चरणबद्ध तरीके से 6 से 7 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस फैक्ट्री में लिथियम- आयन बैटरी बनाई जाएंगी. पूरी क्षमता से संचालित होने पर इससे करीब 8 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. कंपनी के आने से हरियाणा के लोगों को भी रोजगार मिलेगा.

Exam Jobs

पर्यावरण संबंधी एनओसी का इंतजार

टीडीके उत्पादन शुरू करने के लिए पर्यावरण मंजूरी का इंतजार कर रहा है. इस संबंध में टीडीके से जानकारी मांगी गई लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला है. कंपनी ने अपने ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 2005 में चीन की लिथियम- आयन बैटरी निर्माता एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (एटीएल) का अधिग्रहण किया था.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

180 एकड़ में बनेगी फैक्ट्री

केंद्रीय राज्य मंत्री चन्द्रशेखर ने बताया कि एप्पल को बैटरी सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी टीडीके हरियाणा के मानेसर में 180 एकड़ क्षेत्र में फैक्ट्री लगा रही है. यहां भारत में बनने वाले आईफोन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी बनाई जाएंगी. हजारों नई नौकरियां बनाया जाएगा और घरेलू मूल्यवर्धन बढ़ेगा. लिथियम- आयन बैटरियों के स्थानीय उत्पादन से Apple उत्पादों का स्थानीय मूल्यवर्धन बढ़ेगा. सब कुछ ठीक रहा तो लोगों को काफी फायदा होगा और देश भी तरक्की करेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.