नए साल पर होगी सूर्य और मंगल की युति, इन 3 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा साल 2024

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 1 जनवरी यानी कि कल सूर्य और मंगल की युति हो रही है, जिस वजह से आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसी के साथ चंद्र और गुरु की युति भी हो रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है.

Jyotishi

इन राजयोगों का प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है परंतु इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली तीन राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

1 जनवरी से इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए राजयोग का बनना काफी अच्छा साबित होने वाला है. करियर और कारोबार में आपको खूब सफलता मिलने वाली है, जनवरी के महीने में आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है. वहीं, नौकरी में तरक्की के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस साल आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. लव लाइफ भी अच्छी रहेगी, निवेश करने से आपको लाभ होगा.

वृषभ राशि: 1 जनवरी से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. यदि आप वाहन या फिर प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो समय आपके अनुकूल रहेगा. काम कारोबार भी काफी अच्छा रहेगा, आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है, इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

मकर राशि: 3 राजयोग का बनना इस राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, आपको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई देगी. शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहने वाला है. छात्रों के लिए समय काफी अनुकूल है, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही जातको को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.