हरियाणा के 6 जिलों को मिली 12 नई परियोजनाओं की सौगात, खर्च होंगे 50 करोड़ रूपए

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन और शहरी जल, सीवरेज और बरसाती जल राज्य योजना के तहत प्रदेश के छह जिलों में 12 नई परियोजनाएं लागू करने का निर्णय लिया है. इसमें गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, रेवाडी, झज्जर और महेंद्रगढ़ में 50 करोड़ रुपये की लागत की 12 नई परियोजनाएं शामिल है.

Manohar Lal Khattar CM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है. बता दे कि गुरुग्राम जिले में 6.94 करोड़ रूपये, सोनीपत जिले में 1 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपये, रोहतक जिले में 1 करोड़ 79 लाख 63 हजार रुपये की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं.

महेंद्रगढ़ जिले में 24.37 करोड़ की कई परियोजनाएं

रेवाड़ी जिले में 16.53 करोड़ रूपये, झज्जर जिले में 2.91 करोड़ रूपये तथा महेंद्रगढ़ जिले में 24.37 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाएं लागू की जाएगी. दूसरी तरफ, सरकार ने झज्जर में परित्यक्त कुलासी लिंक ड्रेन की भूमि पर नई सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री ने 9.97 करोड़ की लागत से बनने वाली नई सड़क परियोजना के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

प्रस्तावित सड़क आरडी 0.00 से 5.400 किलोमीटर तक फैली है. जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण परियोजना है. प्रस्तावित सड़क की लंबाई 5.183 किलोमीटर है, जो एक तरफ एमडीआर-138 और दूसरी तरफ के साथ जोड़गी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.