फरीदाबाद में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, यहाँ से मिलेगी रोड़वेज बसों की सुविधा

फरीदाबाद | 17 से 20 फरवरी तक फरीदाबाद के ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (THSTI) में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव में भाग लेने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोड़वेज विभाग द्वारा स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा. इसको लेकर डिपो द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Haryana Roadways Bus

फरीदाबाद में होने वाले “अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव” में देशभर से 2000 विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न देशों के वैज्ञानिक एवं उद्योगपति हिस्सा लेंगे. यह सभी विद्यार्थी अपने स्कूलों से विज्ञान विषय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मेले से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा होगी और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा.

यहां से मिलेगी बसें

मुख्य निरीक्षक रोडवेज नानक चंद ने बताया कि यह स्पेशल बसें बल्लभगढ़ डिपो से सुबह 8 बजे, बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से 8:15 बजे, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से 8:45 बजे, बड़खल मेट्रो स्टेशन से 9 बजे और गुरुग्राम स्थित सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से 10 बजे रवाना होंगी. वहीं, वापसी में यह बसें शाम 4 बजे, 5 बजे, 6 बजे, 5:30 बजे, 6 बजे और 7 बजे रवाना होंगी. बता दे कि हर रोज 5 समय सारणी पर 5 बसों को रवाना किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में 39 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रही कन्हैया लाल की चाय, रोज बिकते हैं 800 कप
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.