ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के उदित और अस्त होने का प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. भूमिपुत्र मंगल ग्रह 12 घंटे बाद उदित होने जा रही है, जिससे इसका प्रभाव भी सभी राशि के जातक को पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान तीन राशिया ऐसी होंगे जिन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल
धनु राशि: मंगल ग्रह का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. बता दें कि मंगल ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में उदित होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे.
मेष राशि: इस राशि में मंगल ग्रह नोवे भाव में उदित होने जा रहे हैं. ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. साथ ही, काम कारोबार की वजह से आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं, कारोबार में मुनाफा होगा. आने वाले दिनों में आपके घर में मांगलिक और धार्मिक कार्य होंगे. वहीं, मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी है, ऐसे में उनका उदय होना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
मीन राशि: इस राशि के व्यापारी वर्ग के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. व्यवसाय में मुनाफे के योग बनते हुए दिखाई देंगे, धन में निवेश करने से लाभ होगा. बेरोजगार लोगों को भी नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. इस समय आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं, आपके पिता के साथ भी संबंध काफी अच्छे रहेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
