रिलायंस Jio ने लांच किया रिपब्लिक डे स्पेशल रिचार्ज प्लान, 31 जनवरी तक उठाए लाभ

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे का शानदार ऑफर लांच कर दिया गया है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को महज 2,999 रुपये के रिचार्ज पर बेहतरीन डील और डिस्काउंट का भी लाभ मिलने वाला है.

Jio

आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. कंपनी की तरफ से समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं.

Jio ने लॉन्च किया रिपब्लिक डे स्पेशल रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के रिपब्लिक डे प्लान में आपको रोजाना 2.5 जीबी डाटा मिलने वाला है. इस प्रकार कुल मिलाकर आपको 912.5GB डाटा का लाभ मिलने वाला है. इस रिचार्ज प्लान की खास बात यह है कि एक बार यदि आप इसे रिचार्ज करवा लेते हैं, तो साल भर आपको रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

साथ ही, आपको अजियो का कूपन भी दिया जा रहा है, जिसके तहत आप 2,999 रुपये की शॉपिंग करते हैं तो आपको 500 रुपये का डिस्काउंट मिलता है. अगर आप Tira से शॉपिंग करते है, तो 30% यानी की 1000 रुपये तक की डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं.

मिलेंगे इतने सारे बेनिफिटस

स्विग्गी से खाना ऑर्डर करते हैं तो आप 150 रुपये के दो कूपन हासिल कर सकते है. इस प्रकार आपको कुल ढाई सौ रुपए की छूट मिलने वाली है. 2,999 रुपये के प्लान में आपको कई कूपन का लाभ मिलने वाला है. आप माय जियो अकाउंट में जाकर भी इस रिचार्ज प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी की तरफ से शुरू किया गया यह ऑफर 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक ही है. इसके बाद, आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.