हरियाणा रोडवेज में होगी 347 कंडक्टरों की भर्ती, कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नियुक्त किए जाएंगे परिचालक

चंडीगढ़ | हरियाणा रोडवेज में जल्द ही कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी. आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) में परिचालकों की यह भर्ती अनुबंध आधार पर होगी. इसके माध्यम से 347 परिचालक भर्ती किए जाएंगे. पिछले दिनों रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की थी. कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान रोडवेज बसों के संचालन में सहायक बने युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी.

roadways

HKRN के प्रबंध निदेशक को लिखित में भेजा अनुरोध

परिवहन महानिदेशक ने इस बारे में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के प्रबंध निदेशक को लिखित में अनुरोध भेजा है. पिछले वर्ष एक मई को 487 परिचालकों की भर्ती के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम को मांग भेजी गई थी. इनमें से 420 परिचालक ज्वाइन कर चुके हैं.  इसके बाद, 31 अगस्त को 280 परिचालकों की भर्ती के लिए दोबारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम को अनुरोध किया गया था, मगर यह भर्तियां अभी तक नहीं हो पाई हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

कुल 347 परिचालकों की भर्ती के लिए भेजा रिमाइंडर

ऐसे में परिवहन महानिदेशक ने अब कुल 347 परिचालकों की भर्ती के लिए रिमाइंडर भेजा है तथा अनुरोध किया है कि भर्ती में हड़ताल के दौरान सेवाएं देने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाए. इस तरह, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए हरियाणा रोडवेज में 347 परीचालकों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी. इस भर्ती में उन युवाओं को प्रेफरेंस मिलेगी, जिन्होंने हड़ताल के समय रोडवेज बसों के संचालन में सहायता की थी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.