ज्योतिष | वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातक को पर दिखाई देता है. बुद्धि के दाता बुध और देत्यो के गुरु कहे जाने वाले शुक्र भी जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दोनों ही ग्रहों की युति फरवरी महीने में हो रही है.
इन ग्रहों की युति की वजह से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाली है.
शुक्र कब करेंगे राशि परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुख और संपदा के कारक कहे जाने वाले शुक्र ग्रह 12 फरवरी 2024 को सुबह 4:41 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर पहले से ही बुध ग्रह विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में मकर राशि में इन दोनों ही ग्रहों की युति होगी. इस वजह से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातको को विशेष लाभ मिलने वाला है.
लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ
मेष राशि: इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग दसवें भाव में बनेगा, ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा. आय के भी नए स्रोत खुलेंगे. जल्द ही आपको व्यापार में भी सफलता मिलने वाली है, अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपका समय काफी अच्छा है. जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा.
कन्या राशि: लक्ष्मी नारायण योग के बनने से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, अध्यात्म की और आपका रूझान बढ़ेगा. शुक्र और बुध की युति की वजह से आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव आएगा. नया व्यापार शुरू करना आपके लिए लाभ का सोदा साबित हो सकता है नौकरी पेशा लोगों को भी अपार सफलता मिलेगी, सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे है. आप परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, जल्द ही संतान की तरफ से आपको अच्छी खबर मिल सकती है.
मकर राशि: शुक्र के साथ-साथ बुध भी इसी राशि में रहने वाले हैं. ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, करियर में सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा. तरक्की और उन्नति के भी योग बनेंगे, सभी लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे. जल्द ही, आपकी उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात हो सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होने वाली है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
