HSSC की तरफ से 28 जनवरी को होगी 3 ग्रुपों की परीक्षा, उम्मीदवारों को मिलेगा फ्री बस सेवा का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से लगातार ग्रुप C के विभिन्न ग्रुपों की परीक्षा आयोजित की जा रही है. आने वाली 28 जनवरी को भी 3 ग्रुपों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आयोग की तरफ से इसके लिए नोटिस जारी हो चुका है. आयोग ने शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. सभी उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. 28 जनवरी को ग्रुप नंबर 44, 20 और 50 के लिए परीक्षा का आयोजन होना है.

Haryana CET HSSC CET

इस प्रकार रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

ग्रुप नंबर 44 में रेडियोग्राफर, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन और एक्स- रे टेक्नीशियन, ग्रुप नंबर 50 में इंडियन कुक और ग्रुप नंबर 20 में असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए परीक्षा होगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार ग्रुप नंबर 20 की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 10:15 से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसी प्रकार ग्रुप 44 तथा 50 की परीक्षा शाम की शिफ्ट में दोपहर बाद 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी.

यह भी पढ़े -  पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती आज, हरियाणा में दिखेगा सियासी रंग; सिरसा से नूंह तक ये कार्यक्रम

अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सेवा

परीक्षा केंद्रों तक जाने को अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सरलता होगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी दी कि ग्रुप- 20 के लिए 814 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं. वहीं, ग्रुप- 44 में 46 तथा ग्रुप- 50 में 47 अभ्यर्थी संयुक्त पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे. सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए अग्रसर है. अगले साल चुनाव होने हैं और ऐसे में कोशिश रहेंगी है कि भर्ती प्रकियाओं को पूरा कर जल्द से जल्द युवाओं कों नौकरी दी जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.