अयोध्या जाने वाले भक्तो को स्पाइसजेट का तोहफा, मात्र 1622 रूपये मे मिलेंगी हवाई यात्रा की टिकट

नई दिल्ली | जैसा कि आपको पता है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. पूरे देश में राम लला के आने के दिन को उत्सव के रूप में मनाया गया. इसी दिशा में अब एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की तरफ से भी इस मौके को अपने कस्टमर के लिए और खास बना दिया गया है. कंपनी की तरफ से देश के प्रमुख डेस्टिनेशन से मात्र 1,622 रुपए में हवाई टिकट देने की घोषणा की गई है. आज की इस खबर में हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Spicejet Airlines Aeroplane

अयोध्या जाने के लिए स्पाइसजेट ने दिया तोहफा

जानकारी देते हुए बताया गया कि बुकिंग अवधि 22 जनवरी से 28 जनवरी 2024 तक रहने वाली है. यात्रा अवधि 22 जनवरी से 30 सितंबर 2024 तक रहेगी, यह बिक्री ऑफर केवल चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीधी एक तरफ उड़ानों पर ही उपलब्ध होने वाला है. इस ऑफर का लाभ आप “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर ही पा सकते हैं और कुछ सीमित ग्राहकों को ही इसका लाभ मिलेगा.

इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

ग्रुप की बुकिंग पर यह ऑफर लागू नहीं होता है, बुकिंग कैंसिल करने पर चार्ज के साथ मनी आपको वापिस लौटा दी जाएगी. फ्री में ट्रेवल डेट भी आप काफी आसानी से चेंज करवा पाएंगे, मनपसंद सीट हो या फिर मील के आर्डर पर भी आपको 30% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

इसके लिए आपको स्पाइसजैट के मोबाइल ऐप से बुकिंग करनी होगी. ज्यादा जानकारी के लिए आप इसकी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं. हाल ही में एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अयोध्या से देश के अलग- अलग कल 8 रूटों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर ऐलान किया है.

यह रूट दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के अलग- अलग रूट की यह उड़ाने आगामी 1 फरवरी से शुरू हो जाएंगी. अयोध्या को कनेक्ट करने के लिए इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से भी उड़ान सेवाए शुरू कर दी गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.