ज्योतिष | सूर्य देव को ग्रहो के राजकुमार के नाम से जाना जाता है. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मार्च महीने की शुरुआत में ही सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
मार्च महीने में इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है क्योंकि सूर्य देव इस राशि के कर्म भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. काम और कारोबार में आपको मनचाही सफलता मिलेगी, सामाजिक क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग भी धन लाभ में कामयाब होंगे.
कर्क राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. सूर्य का गोचर इस राशि के नवम भाव में होने जा रहा है. इस वजह से आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, काम कारोबार के संबंध में जल्द ही आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. आपको धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.
धनु राशि: सूर्य देव के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. सूर्य इस राशि के चतुर्थ भाव में संचरण करने जा रहे हैं, ऐसे में आपके वाहन और प्रॉपर्टी के सुख में वृद्धि होने वाली है. साथ ही, कार्यस्थल पर भी आपका प्रभाव बढ़ेगा. इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा, वही धन प्राप्ति के भी आपको अनेकों साधन मिलने वाले है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
