फतेहाबाद में अजीब चोरी की वारदात, चोर ने की रेकी फिर चुराया हुक्का; मामला बना चर्चा का विषय

फतेहाबाद | हर चोर का मकसद यही होता है कि वह बड़ा से बड़ा हाथ मारे, ताकि उसके पास अधिक से अधिक दौलत हो. दरअसल, हरियाणा के जिला फतेहाबाद के टोहाना में एक अलग किस्म का ही मामला सामने आया है. इसमें चोर ने चोरी तो की है मगर आप यह जानकर हैरान हो जाओगे की चोरी सिर्फ एक हुक्के की हुई है.

Tohana Hookah Stolen

मिली जानकारी के मुताबिक, टोहाना के गांव डांगरा से एक साइकिल सवार युवक हुक्का चुरा कर ले गया. यह चोरी सुरेश कुमार के घर से की गई है. पूरे मामले में खास बात यह भी है कि जो चोरी की गई है, वह काफी शातिर अंदाज से की गई है.

चोरी करने के लिए पहले तो चोर ने आसपास रेकी की. उसके बाद, मौका देखकर हुक्का लेकर साइकिल से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी है. आसपास यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग हंस भी रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.