भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर, पढ़ें भर्ती की पूरी प्रक्रिया

रोहतक | भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर है. ऐसा इसलिए क्योंकि भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. रोहतक स्थित सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक दीपक कटारिया ने बताया कि भारतीय सेना अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2024- 25 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इच्छुक युवक- युवतियों की उम्र साढ़े 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए. इससे कम या ज्यादा उम्र के उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे.

Indian Army

भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

इस बात पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है कि अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए चयनित विषयों में आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके पहले चरण में 22 अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

ये होंगी भर्तियां

कटारिया ने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के अभ्यर्थी 13 फरवरी से 22 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं. इसमें पुरुष वर्ग में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल) और अग्निवीर (ट्रेड मैन) के पदों पर भर्ती की जानी है. जबकि महिला वर्ग में (महिला सैन्य पुलिस, सैन्य नर्सिंग सहायक और कांस्टेबल फॉर्म) भर्ती की जाएगी. सभी पात्र युवा joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.