Jio और VI का बड़ा ऑफर, लॉन्च किए 1 साल की वैलिडिटी वाले शानदार रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से अपने यूजर्स को खुश करने के लिए समय- समय पर कई बेहतरीन रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. आज की इस खबर में हम आपको रिलायंस Jio और VI के कुछ ऐसे ही प्लांस के बारे में जानकारी देने वाली है. दोनों ही कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. इसके अलावा, सब्सक्राइबर को इन प्लांस में 1 साल के लिए Disney + Hotstar का मोबाइल एक्सेस भी मिल रहा है.

Jio VI

Jio का 1 साल की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान

यदि रिलायंस जियो के 4,498 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की बात की जाए, तो कंपनी की तरफ से इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन यानी की 1 साल की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. 1 साल तक आपको हर दिन 2GB डाटा मिलने वाला है. साथ ही, इस प्लान में कंपनी की तरफ से आपको 78GB एक्स्ट्रा डाटा भी ऑफर किया जाता है, एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G Data का लाभ मिलता है.

अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ मिल रहा है. यह प्लान 14OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिसमें सोनी लाइव/ प्राइम वीडियो मोबाइल/ Disney + Hotstar आदि कई महत्वपूर्ण ऐप भी शामिल है.

VI ने यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान से किया खुश

वोडाफोन आइडिया के 3,099 रुपये वाले प्लान की बात की जाए, तो इस प्लान में यूजर्स को 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा ऑफर किया जा रहा है जो इस प्लान को और भी खास बना रहा है. इस प्लान में भी यूजर्स को 1 साल यानी कि पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. यदि आप एक बार रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको साल भर रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. हर दिन आपको 2GB डाटा ऑफर किया जाएगा.

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है. यह प्लान भी कई एडिशनल बेनिफिट के साथ आता है, जिसमें विनज ऑल नाइट के साथ वीकेंड डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट्स भी शामिल है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.